Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Railway News : मंडल रेल प्रबंधक ने ली बैठक, स्वस्थ वातावरण बनाये रखने की कही बात...

Rohit Banchhor
6 Dec 2022 3:47 PM GMT
Railway News
x

रायपुर। Railway News दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संगठन, रायपुर मंडल की अनौपचारिक बैठक रायपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ओबीसी पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार का पुष्पगुच्छ देकर शाल से सम्मान कर स्वागत किया एवं प्रतीक चिन्ह …

Railway News

रायपुर। Railway News दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संगठन, रायपुर मंडल की अनौपचारिक बैठक रायपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ओबीसी पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार का पुष्पगुच्छ देकर शाल से सम्मान कर स्वागत किया एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Read More : Railway News : ट्रेन के एसी कोच में यात्री के गर्दन के आरपार हुआ सरिया, हुई मौत…

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती ने इस अनौपचारिक बैठक का समन्वय किया। बैठक के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रसाद राव एवं मंडल सचिव ने अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों की समस्या को प्रशासन के सामने प्रमुखता से अवगत कराया गया। जिसे मंडल रेल प्रबंधक ने पूरा समय देते हुए एक-एक कर सभी समस्यों पर विस्तृत चर्चा की तथा

Railway News

समस्याओं का समाधान करने की बात कही और आगे भी इस तरह की अनौपचारिक बैठक करते रहने का आश्वासन दिया। वही रायपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच कार्य को लेकर एक स्वस्थ वातावरण बनाये रखने की बात कही जिसे पुरे भारतीय रेल में रायपुर मंडल को एक विशिष्ट दर्ज़ा प्राप्त हो सके। अनौपचारिक बैठक में संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रसाद, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ सभी शाखा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Next Story