Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 6 Dec 2022 : मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, भगवान हनुमान की बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि ? 

viplav
5 Dec 2022 6:32 PM GMT
Horoscope Today 6 Dec 2022 : मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, भगवान हनुमान की बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि ? 
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 6 Dec 2022 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता …

Horoscope Today 16 Nov 2022

नई दिल्ली। Horoscope Today 6 Dec 2022 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। इन्हें शिव, भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधर आदि नामों से भी जाना जाता है। भगवान शिव को भोलेनाथ, नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है।

मेष-संतान के स्वास्थ का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। संचित धन में कमी आएगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें।

वृष-संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कठिनाइयां भी आएंगी। वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम का यथेष्ट फल संदिग्ध है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के नए स्रोत विकसित होंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मन मुटाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ सुधार हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क-धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार पर ध्यान दें। मन परेशान हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। तनाव में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चले आ रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा।

सिंह-नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार म‍िल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याओं में कमी आएगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

कन्या - कन्या राशि के लोग अपने कार्यस्थल में अपना बढ़िया प्रदर्शन करें और लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरे, अपनी टीम को साथ लेकर चलें. पॉलिटिक्स में सक्रिय लोग अपने प्रचार प्रसार का भी ध्यान रखें ताकि लोग आपको पहचानते रहें. छात्र पढ़ने के वक्त इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें और अपना फोकस पढ़ाई पर ही रखें तो बेहतर रहेगा. घर परिवार के पुराने विवादों को भुलाने का प्रयास करें तभी जीवन में शांति रहेगी. एसिडिटी को लेकर आज परेशान रहेंगे, पानी खूब पीएं और खीरा ककड़ी आदी क्षारीय चीजों का सेवन बढ़ाएं.

तुला - इस राशि के लोग यदि किसी कंपनी में सलाहकार हैं तो उन्हें कोई भी सुझाव सोच समझ कर ही देना चाहिए. यदि आप कंपनी के मालिक हैं तो कार्य न बनने की स्थिति में धैर्य रखें और क्रोध न करें. युवाओं को अपने नियमों में समय और जरूरत के हिसाब से बदलना होगा, समय के साथ चलना सीखें. आपकी माता जी की सेहत यदि काफी समय से खराब चल रही है तो अब आराम मिलना शुरू हो जाएगा. मच्छर व गंदगी से जनित रोग आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए घर के आसपास गंदगी न एकत्र होने दें.

वृश्चिक - वृश्चिक राशि के लोगों को अपना काम कल पर नहीं छोड़ा चाहिए बल्कि जितना भी काम है उसे समय सीमा में रहते हुए आज ही करना चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री करने वाले कारोबारी आज अच्छा कमा सकते हैं, स्टॉक की कमी न होने दें. युवाओं को कर्म ही पूजा है को सूत्र बना कर कार्य करना चाहिए और यदि कोई सहयोग मांगे तो इनकार न करें. घर के वातावरण को सदैव पॉजिटिव रखना चाहिए तभी तो आप ऊर्जावान बने रहेंगे और सब काम होते जाएंगे. पुरानी चोट पर फिर से चोट लग सकती है, इसलिए पैदल या वाहन से चलते समय सतर्क रहें.

धनु - इस राशि वालों को अपने ऑफिस में कुछ अधिक मेहनत करनी होगी. काम को पेंडिंग नहीं छोड़ना है. फुटकर कारोबारियों की बढ़िया आर्थिक प्रगति होगी, वह अच्छा मुनाफा कमा कर व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगे. युवाओं का सौम्य व शिष्ट व्यवहार ही दूसरों को आकर्षित करेगा, अपने स्वभाव की सौम्यता को हमेशा ही बनाए रखें. सोशल एथिक्स का पालन करते हुए फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, घूमने से मन भी बदलता है और तमाम लोगों से मिलकर या स्थान देखकर प्रसन्नता होती है. कब्ज आदि पेट से संबंधित रोग की समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं, खाने में मोटे अनाज और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं.

मकर - मकर राशि के लोग बॉस के साथ अच्छे संबंध रखें और उन्हें नाराज कर कड़वाहट न आने दें. क्रोध में कभी भी कोई फैसला नहीं लेना चाहिए. खाने पीने का काम करने वाले व्यापारी सामान की क्वालिटी पर भी ध्यान दें, क्वालिटी को मेंटेन करने से ही व्यापारी की साख बढ़ती है. युवा अपने मन को एकाग्र बना कर रखें तभी तो वह अपने टारगेट को प्राप्त कर सकेंगे, इसके लिए कुछ देर मेडिटेशन का अभ्यास करें. परिवार के किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने के लिए सभी सदस्यों की बैठक होगी, बैठक में शालीनता से अपनी बात रखनी चाहिए. बासी भोजन को खाने से बचें क्योंकि डिहाइड्रेशन होने की आशंका है, कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें.

कुंभ - इस राशि के लोगों को ऑफिस की ओर से अन्य शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है, इसके लिए तैयार रहना चाहिए. कारोबार में नुकसान होने की संभावना दिख रही है, उतना ही स्टॉक करें जितना बिक्री होने की संभावना है. युवा वर्ग कला और संगीत के क्षेत्र में इंटरेस्ट लेते, उन्हें अपनी इमेज को निखारने का मौका मिलेगा. परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव रहेगा, आपको सबके साथ संतुलन बना कर चलना होगा. अस्थमा के रोगी वर्तमान समय में अलर्ट हो कर रहें, सर्दी बढ़ना शुरु हो गई है इसलिए बाहर कम ही निकलें.

Next Story