CG News : किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष पहुंचा कोटा धुलधुल का गौठान का निरीक्षण करने, महिलाओं ने बताया पानी की समस्या…
तिल्दा-नेवरा, अजय नेताम। CG News किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद हुमैद खांन आज कोटा धुलधुल का गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होने गौठान के समस्याओं का जायजा लिया। उसके अलावा उपाध्यक्ष खांन ने गौठान में काम करने वाले महिला समूह के महिलाओं से चर्चा किया, तो महिलाओं ने बताया की गौठान में पानी की समस्या होने के कारण घास की बोवाई के अलावा सब्जी की खेती नहीं कर पाते है।
Read More : CG News : जनचौपाल लगाकर पुलिस ने दी ग्रामीणों को विभिन्न जानकारी, बढ़ते अपराधों से बचने बताए तरीके…
अगर पानी की समस्या का हल हो जायेगा तो घास की खेती के अलावा सब्जियांे की खेती भी कर सकते है। जिससे की हम महिला समूह के महिलाओं को रोजगार भी मिल जायेगा और हमारे जिविकापार्जन का मुख्य हिस्सा भी बन जायेगा। इसी संबध में उपाध्यक्ष मो हुमैद खांन ने जनपद पंचायत के सीईओ से मोबाईल में चर्चा की गई और गौठान में पानी की समस्या से अवगत कराया गया।
उन्होने जानकारी दी की कुछ दिनों बाद गौठान में बोर उत्खन्न हो जायेगा राशि स्वृकित हो गयी है। जिससे की गौठान में पानी की समस्या का हल हो जायेगा और गौठान के पशुओं को घास के अलावा पानी भी मिल जायेगा। हमने पंचायत सचिव कमल नारायण वर्मा से गौठान के समस्या के बारे में पूछे तो उनका भी कहना था कि गौठान में बोर उत्खनन हो जायेगा तो पानी की समस्या से निजात मिल जायेगी और गौठान में महिला समूह के महिलाओं द्वारा घास सब्जी की खेती करने में सहुलियत होगी। गौठान में पानी की समस्या ही है, जानवरों के खाने के लिए पैरा उपलब्ध करा चुके है।