Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : जनचौपाल लगाकर पुलिस ने दी ग्रामीणों को विभिन्न जानकारी, बढ़ते अपराधों से बचने बताए तरीके...

Rohit Banchhor
6 Dec 2022 4:05 PM GMT
CG News
x

दंतेवाड़ा, प्रेम कुमार तिवारी। CG News पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने एवं अपराधों की रोकथाम एवं आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्वार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बारसूर आशारानी के पर्यवेक्षण में बारसूर पुलिस के द्वारा …

CG News

दंतेवाड़ा, प्रेम कुमार तिवारी। CG News पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने एवं अपराधों की रोकथाम एवं आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्वार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बारसूर आशारानी के पर्यवेक्षण में बारसूर पुलिस के द्वारा गांव-गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे है।

Read More : CG News : नाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी…

थाना प्रभारी सुरेन्द्र पामभोई के नेतृत्व में बारसूर पुलिस स्टॉफ द्वारा संवेदनशील ग्राम पुरनतराई में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संम्पर्क स्थापित कर थाना प्रभारी बारसूर द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने ग्रामीणों को समझाईश दिया गया। साथ ही साथ सामानों के विक्रय करने आने वाले बाहरी व्यक्तियों, फेरी वालों की मुसाफिरी दर्ज के बाद ही थाना क्षेत्र में विक्रय की अनुमति दी जा रही है।

CG News

बिना मुसाफिरी दर्ज कराये थाना क्षेत्र में फेरी लगाने वालों की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस सूचना देने आम नागरिकों जन चौपाल के माध्यम से प्रेरित किया गया। साथ ही साथ उपस्थित ग्रामीणों को पुलिस विभाग द्वारा अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देते हुये महिलाओं को एप डाउनलोड कराया गया व यातायात नियमों, सायबर क्राइम, ऑन लाईन ठगी, गुड

Read More : CG News : जानिए कौन है कुमारी शैलजा ? आखिर क्यों चुनाव से ठीक पहले मिली उन्हें छत्तीसगढ़ की कमान, सोनिया गांधी बेहद खास रिश्ता…

टच बेड टच, महिलाओं की सुरक्षा, बालक एवं बालिकाओं की सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल संरक्षण, चाईल्ड लाईन 1098 सेवा, पुलिस हेल्प लाईन 100, 112 महिला हेल्प लाईन नं0 181, बाल विवाह, किशोर सशक्तिकरण, घरेलु हिंसा एवं बाल कल्याण योजनाओं की भी जानकारी दिया गया। साथ ही बच्चों को पॉक्सो एक्ट, जे०जे० एक्ट के बारे में भी जानकारी दिया गया।

Next Story