Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Elephant Attack : कबड्डी प्रतियोगिता में प्राइज जीतकर लौट रहा था युवक, हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट...

Rohit Banchhor
5 Dec 2022 10:20 AM GMT
Elephant Attack
x

रायगढ़। Elephant Attack जिले के टेन्डा नवापारा से कबड्डी प्रतियोगिता में प्राइज जीतकर घर लौट रहे युवक को हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि घटना बीती रात साढ़े 11 बजे की है। Read More : Elephant Attack : ग्रामीणों ने डेढ़ वर्षीय हाथी को मारकर दफनाया, गुस्साएं हाथियों का …

Elephant Attack

रायगढ़। Elephant Attack जिले के टेन्डा नवापारा से कबड्डी प्रतियोगिता में प्राइज जीतकर घर लौट रहे युवक को हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि घटना बीती रात साढ़े 11 बजे की है।

Read More : Elephant Attack : ग्रामीणों ने डेढ़ वर्षीय हाथी को मारकर दफनाया, गुस्साएं हाथियों का झुंड गांव में मचा रहा उत्पात…

बता दें कि मृतक जितेन्द्र राठिया 20 वर्ष ग्राम नंगोई का रहने वाला था। बताया जाता है कि टेन्डा नवापारा में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन हो रहा था, जिसमे कबड्डी प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें मृतक कबड्डी खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी ग्राम चारमार के पास अचानक उन लोगों का सामना हाथी से हो गया। जिससे बाइक में पीछे बैठे मृतक जितेन्द्र राठिया डरकर बाइक से कूद गया और भागने लगा।

Read More : Elephant Attack : मवेशी खरीदकर घर लौट रहा था किसान, दंतैल हाथियों ने कुचलकर मौत के घाट उतारा, महिला स्वास्थ्यकर्मी भी भागकर बचाई जान…

तभी हाथी ने दौड़ाकर उसे कुचलकर मार डाला। वहीं उसका दोस्त मौके से भाग निकला और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। रात में ही घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल कार्यवाही में जुट गई। वही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वन विभाग ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story