Boyfriend Ke Sath Bhagi Dulhan : वरमाला लिए इंतजार करता रहा दुल्हा, लेकिन किसी और के साथ भाग निकली दुल्हन, मचा हड़कंप…
रायबरेली : क्या हो जब आप शादी के लिए दुल्हन के घर पूरी बारात के साथ पहुंच गए हों, वरमाला लेकर खड़े अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहे हों लेकिन कुछ देर बाद आपको ये मालूम हो कि आप जिससे शादी करने आए हों वो किसी और के साथ भाग गई है। आपका दिल टूट जाएगा और आपका शादी से विश्वास ही उठ जाएगा।
जी हां ऐसा एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के रायबरेली से जहां शादी की रस्मों के बीच ही दुल्हन अपने प्रेमी संग भाग गई और बारात द्वार पर खड़ी की खड़ी रह गई। घटना से बारात में हड़कंप मच गया और पूरी बारात बिना विवाह के बैरंग वापस लौट गई। युवती के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरबख्शगंज इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, बारात आ चुकी थी और वरमाला की रस्म भी हो चुकी थी। लेकिन इससे पहले की मंडप में शादी की रस्में शुरू हों और दूल्हा और दुल्हन सात फेरें लें, दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई।
READ MORE : राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, फटाफट उठाएं फायदा…
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरबख्शगंज से बारात आई थी। चारों ओर खुशी का माहौल था और सभी शादी की रस्मों में मगन थे। सभी बाराती खुशी में झूम रहे थे और डीजे की धुनों पर नाच रहे थे। लड़की के परिवार वालों ने बारात का स्वागत किया। बारात दरवाजे पर पहुंची, दुल्हा और दूल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद दुल्हन वापस घर के अंदर चली गई। लड़की के परिवार वालों के मुताबिक, रात के वक्त लड़की कुछ छोटी बच्चियों के साथ बाहर शौच के लिए निकली।
मंडप में शादी की रस्मों के लिए दुल्हन बुलाई गई तो दुल्हन लापता मिली। दुल्हन की काफी तलाश की गई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार वालों ने बताया कि शौच के बाद छोटी बच्चियां तो वापस आ गईं, लेकिन दुल्हन नहीं लौटी ।काफी खोजबीन के बाद पता चला कि लड़की गांव के ही दो लड़कों के साथ भाग गई है, जिनमें से एक लड़के से वह प्रेम करती थी। बारात सुबह तक दुल्हन का इंतजार करती रही, लेकिन जब लड़की नहीं लौटी तो बारात और दुल्हा बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गए।