Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

Weather Update : सर्द हवाओ ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में लगातार गिरावट, कई जिलों में शुरू हुआ शीतलहर...

Sharda Kachhi
3 Dec 2022 6:46 AM GMT
Weather Update
x

भोपाल : मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है इसके साथ ही सर्द हवाओं ने प्रदेश के कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 5 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदला हो सकता है। मौसम के मिजाज में …

Weather Update

भोपाल : मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है इसके साथ ही सर्द हवाओं ने प्रदेश के कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 5 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदला हो सकता है।

मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव के कारण यहां दिन का पारा 10℃ नीचे तक गिर गया है। अंचल में तापमान 8 डिग्री के नीचे आया। इसके साथ ही बता दें कि शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। तापमान में कमी आने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्रदेश के करीब 16 ऐसे जिले हैं जहां दिन और रात के पारा में भारी गिरावट हुआ है। वहीं कई जिलों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं।

READ MORE : Weather Update : सर्द हवाओ ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में लगातार गिरावट, कई जिलों में शुरू हुआ शीतलहर…

उत्तरभारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। बताया गया कि 5 दिसंबर से अंचल में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। आज और कल मध्यप्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में कहीं भी परिवर्तन के आसार नहीं है।

Next Story