Elon Musk अब इंसानों को बनाएंगे रोबोट, दिमाग को कण्ट्रोल करने करेंगे ये बड़ा काम, इस दिन से शुरू करेंगे लोगों में ट्रायल…

Elon Musk

नई दिल्ली : Elon Musk को नए-नए एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाना जाता है। नए एक्सपेरिमेंट की लिस्ट में इंसानों को रोबोट बनाने का प्रोजेक्ट शामिल हो गया है। एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक इंसानों के दिमाग में एक छोटा सा कंप्यूटर फिट करने जा रही है। इस कंपनी के को-फाउंडर एलन मस्क हैं। इंसानों को चलता-फिरता रोबोट बनाने के प्रोजेक्ट पर पिछले चार सालों से काम किया जा रहा है।

 

आपको बता दें, एलन मस्क की कंपनी की तरफ से अगले 6 माह में इंसानों के दिमाग में छोटा कंप्यूटर फिट करके उनका ट्रायल शुरु कर दिया जाएगा। Neuralink की तरफ से एक शो कनेक्ट होस्ट करके उसके बारे में जानकारी दी गई है कि आखिर कैसे इस टेक्नोलॉजी का इंसानी दिमाग में कैसे इस्तेमाल किया गया। Neuralink का मकसद एक ऐसा प्रोडक्ट बनाना है, जिससे इंसानी दिमाग को कंप्यूटर की तरह विकसित किया जा सकेगा। मतलब कंप्यूटर की तरह इंसान फास्ट स्पीड से सोच सकेंगे। इसे ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी के नाम से पेश किया गया है।

 

Neuralink कंपनी इंसानों के दिमाग मे एक चिप फिट कर देगा, जिसकी मदद से कंप्यूटर को कंट्रोल किया जा सकेगा। मतलब जैसे ही कोई चीज आप अपने दिमाग में सोचेंगे, तो कंप्यूटर उस काम को कर देगा। इसके लिए आपको अलग से कंप्यूटर को कंट्रोल नहीं देना होगा। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सुअर और बंदरों पर किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से एक ऐसे ही बंदर को कंप्यूटर कंट्रोल करते हुए दिखाया गया है। इसमें बंदर के दिमाग में एक छोटी से चिप फिट की गई है। इस इवेंट में मस्क ने कहा कि कंप्यूटर चिप को इंसानों कि दिमाग या फिर पेट में फिट किया जा सकेगा। इसे दिमाग और पेट से आसानी से रिप्लेस किया जा सकेगा। इसमें करीब 15 मिनट लगेंगे। बता दें कि इस चिप को चार्ज करना होगा, इसमें वायरस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

 

Back to top button