Sex Racket : लंबे समय से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दो महिला व 2 पुरूष गिरफ्तार…

Sex Racket

जबलपुर। Sex Racket जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र के सुपाताल इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। पुलिस ने 2 महिला और 2 पुरुष को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है।

Read More : Sex Racket : राजधानी में फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इस होटल की आढ़ में चल रहा था देह व्यपार का गंदा खेल, 8 युवतियां गिरफ्तार…

बता दें कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि सुपाताल इलाके में स्थित बलराम कोष्टा के घर में देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आज सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान 2 महिला और 2 पुरुष संदिग्ध हालत में मिले, जिनको पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। लंबे समय से क्षेत्र में यह देह व्यापार का अड्डा चल रहा था।

Back to top button