पर्वतारोही Naina Singh Dhakad को राष्ट्रपति ने एडवेंचर अवार्ड से किया सम्मानित, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

 

Naina Singh Dhakad

रायपुर। माउंट एवरेस्ट की फतह हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ ( Naina Singh Dhakad) को लैंड एडवेंचर अवॉर्ड से नवाजी गई। 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नैना को यह पुरस्कार मिला है। ये अवॉर्ड लेने वाली प्रदेश की पहली बेटी है।

नैना सिंह को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र समेत 15 लाख रुपए भी दिए गए हैं। नैना छत्तीसगढ़ की पहली बेटी है, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। नैना के अलावा शुभम धनंजय वनमाली को वाटर एडवेंचर और ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है।

Read More : टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का छलका दर्द, कहा Mahendra Singh Dhoni के आने से खत्म हो गया करियर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने तेजनिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत लैंड एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि सुश्री नैना ने यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने नैना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि नैना सिंह धाकड़ ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से में 10 दिनों के भीतर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था। सुश्री नैना यह उपलब्धि करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही है।

https://www.youtube.com/watch?v=r6XW0ldVgXw

Back to top button