GST Collection in Nov : नवंबर माह में हुआ 1.46 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन, अक्टूबर की तुलना में 4% कम

GST Collection in Nov

 

नई दिल्ली। GST Collection in Nov नवंबर महीने के GST कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिया गया है। बीते महीने में सरकार को जीएसटी से 1.46 लाख करोड़ मिले है। ये आकड़े अक्टूबर महीने से चार प्रतिशत कम है। लेकिन पिछले वर्ष के नवंबर महीने के आंकड़े से 11 फीसदी ज्यादा है। जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर लगातार 9वां महीना रहा जब GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के पार रहा।

Read More : GST Compensation : केंद्र ने राज्यों को दिया GST बकाया, महाराष्ट्र का हिस्सा सबसे ज्यादा, छत्तीसगढ़ के हाथ आए इतने करोड़

वित्त मंत्रालय के अनुसार सकल जीएसटी राजस्व संग्रह नवंबर महीने में 1,45,867 करोड़ रुपये रहा। नवंबर में सेंट्रल GST 25,681 करोड़ रुपए रहा। स्टेट GST 32,651 करोड़ रुपए रहा। जबकि इंटीग्रेटेड GST का आंकड़ा 77,103 करोड़ रुपए और सेस 10,433 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान सरकार ने 33,997 करोड़ रुपए सेंट्रल GST सेटल किया और 28,538 करोड़ रुपए राज्यों का सेटल किया।

https://www.youtube.com/watch?v=r6XW0ldVgXw

Back to top button