ED Raid Vijay Devarkonda House : अब साऊथ स्टार विजय देवरकोंडा के द्वार पहुंची ED, 12 घंटे की पूछताछ…

ED Raid Vijay Devarkonda House

नई दिल्ली, ED Raid Vijay Devarkonda House : साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी हालिया रिलीज फिल्म लाइगर (Liger) को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. भले ही ये फिल्म पर्दे पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब इसकी वजह से विजय पर कानून का शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों मुश्किलों में फंस गए हैं। यह उनके फैन्स के लिए बेहद दुखभरी खबर है। एक्टर बुधवार 30 नवंबर को ED के सामने पेश हुए थे। उनसे ईडी ने 12 घंटे पूछताछ की थी, जिसके बाद विजय देवरकोंडा का रिएक्शन आया है। विजय देवरकोंडा से 30 नवंबर को सुबह 9 बजे पूछताछ शुरू हुई थी। विजय देवरकोंडा ने ‘लाइगर’ से ही बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट अनन्या पांडे थीं।

 

READ MORE :  ED Raid : ममता के मंत्री के घर ED का छापा, हुए गिरफ्तार, 2 हजार और 500 मिले इतने नोट की मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन…

 

ED Raid Vijay Devarkonda House : पूछताछ के बाद विजय देवरकोंडा ने स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘बड़ी पॉपुलैरिटी के साथ चुनौतियां भी आती हैं और इसके बारे में आप कुछ नहीं कर सकते। लेकिन मैं इसे एक अनुभव के तौर पर देखता हूं। जब उन्होंने बुलाया तो मैंने अपना फर्ज निभाया। मैंने जाकर उनके सवालों का जवाब दिए।’

‘लाइगर’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी- ED Raid Vijay Devarkonda House
पुरी जगन्नाध द्वारा बनाई गई ‘लाइगर’ 25 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से देवरकोंडा ने हिंदी में डेब्यू किया था। इसके पहले 2011 में तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी ‘नुविला’ के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लगभग 125 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में नाकामयाब रही। फिल्म में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, अली और मकरंद देशपांडे ने भी फिल्म में सहायक भूमिका निभाई थी। फिल्म में महान मुक्केबाज माइक टायसन ने कैमियो किया था।

https://www.youtube.com/watch?v=r6XW0ldVgXw

Back to top button