CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाथी की मौत, क्षेत्र में कर रहा है हाथियों का बड़ा दल विचरण

CG News

जशपुर। CG News कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ पंचायत के बढ़नीझरिया सिकीपानी गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। बताया जाता है कि बीते कई दिनों से इस परिक्षेत्र में 40 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है।

Read More : CG News : झोलाछाप डॉक्टर ने किया गर्भपात, युवती की मौत, प्रेमी गिरफ्तार…

बता दें कि कल हाथियों का दल केनाडांड पहुंचा था। स्थानीय रहवासियों ने रात भर हाथियों के चिंघाड़ने आवाज सुन रहे थे। सुबह उठने पर ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े हुए हाथी पर पड़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बढनीझरिया गांव से गुजरे 11 केव्ही बिजली आपूर्ति लाइन से हाथी का सूढ़ सम्पर्क में आने से घटना हुई होगी।

Read More : CG News : छत्तीसगढ़ में आज से दो बड़े अभियानों की शुरूआत, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर करेगी सर्वे, जानिए क्या है सरकार का प्लान…

घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए है। मृत हाथी के पोस्ट मार्टम और इसे दफनाने की तैयारी शुरु हो गई है। बताया जाता है कि जिले में विचरण कर रहे हाथियों के दल लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहे है। दो दिन पूर्व ही जिले के कुनकुरी रेंज में एक चार साल का छोटा हाथी, 15 फिट गहरे गड्ढे में गिर कर घायल हो गया था। इसके रीढ़ की हड्डी और कमर में गम्भीर चोट आई थी।

Back to top button