Bollywood Sequel : Singham 3 में नजर आएंगे Ajay Devgn, जैकी श्रॉफ निभाएंगे विलन का रोल
मुंबई। सिंघम 3 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ आने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। फिल्म का ऑफिशियल टाइटल सिंघम अगेन है। भोला की शूटिंग खत्म होने के बाद, अजय सिंघम 3 की शूटिंग में जुट जाएंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ विलन की भूमिका निभाएंगे।
