CG एनकाउंटर में मारे गए चार नक्सलियों की हुई शिनाख्ती, परिजनों को सौंपा गया शव

गुप्तेश्वर जोशी,बीजापुर। 26 नवंबर की सुबह सुरक्षाबलो की संयुक्त टुकड़ी ने मिरतुर थाना क्षेत्र के पोमरा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में दो महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया था। जिनकी पहचान कर दो शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

मिरतुर थाना क्षेत्र से करीब 14 किलोमीटर दूर पोमरा के जंगलों में सुरक्षाबल के जवानों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए थे। साथ ही मौके से एक 303 एक 315 व एक मस्कट रायफल बरामद किया था। जवानों ने मृत नक्सलियों के शव शिनाख्ती के लिए जिला मुख्यालय लाया था।सोमवार को यहां भैरमगढ़ क्षेत्र से पहुंचे मृत नक्सलियों के परिजनों ने उनकी शिनाख्ती कर दो मृत नक्सलियों के शव अपने साथ ले गए।

Read More : CG Transfer : कमिश्नर पर लगा घोटाले का आरोप, नगर कमिश्नर ने किया तबदला आदेश किया जारी  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में सुखराम पिता हड़मा उम्र 29 निवासी घुड़साकल, मनीराम ओयाम पिता कुम्मा ओयाम उम्र 25 निवासी बेचापाल, ललिता उर्फ लाली ओयाम पिता मुसरा ओयाम उम्र 30 निवासी बड़ेपल्ली व मंगली फरसा पिता आयतु फरसा उम्र 28 निवासी किसकल मिडकोपारा शामिल हैं। ये सभी भैरमगढ़ क्षेत्र के ही रहने थे।
बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि दो माओवादियों के शव परिजन ले कर गए हैं। पुलिस को मारे गए माओवादियों के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है। जिसका जल्द खुलासा किया जायेगा।

Back to top button