CG : नक्सलियों के स्पाइक होल की चपेट में आए दो जवान, पैर में लगी चोट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। CG : बुधवार को उसूर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर घटनाएं हुई है। पहली घटना सर्चिंग पर निकले जवानों की नेला कांकेर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली हैं। वही दूसरी घटना सीतापुर कैम्प टेकमेटला की ओर गस्त पर निकले जवानों में दो जवान नक्सलियों द्वारा लगाये गये स्पाइक होल की चपेट में आने से घायल हो गए ।
Read More : CG News : छत्तीसगढ़ के चार और सरकारी अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन, अब तक 61 को मिल चुका है यह प्रमाण-पत्र
घायल जवानों में इंस्पेक्टर गोकुल चंद जाट को पैर में गहरी चोट लगी है। वही कांस्टेबल संजय कुमार को भी पैर में मामूली चोट पहुंची हैं। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा हैं। वही दूसरी घटना नेला कांकेर के जंगलों में हुई हैं। यहां जवानों की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर गई हुई थी। तभी घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया।
जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी हमला बोला। दोनों तरफ से कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली हैं। घटना की जानकारी सीआरपीएफ डीआईजी एस के मिश्रा और एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने दी है।
