Weather Update : बढ़ती ठण्ड ने ढाया कहर, इन जगहों में लुढ़कने लगा पारा, मौसम विभाग जारी किया मौसम का हाल…
Weather Update, रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठण्ड पड़ने का सिलसिला जारी है। देर रात तक हल्की ठंडी हवाएं चल रही है। कल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के सभी संभागों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के बिलासपुर और दुर्ग संभागों में सामान्य से कम और शेष सभी संभागों में सामान्य रहे हैं। महासमुंद जिले में तापमान 10.4 डिग्री C तो रायपुर में 13 .4 डिग्री C रहा।
Weather Update: प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री C महासमुंद में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.3 डिग्री C कवर्धा में दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री C और न्यूनतम 14 डिग्री C के आसपास रहने की संभावना है।
READ MORE : CG Weather Update : पड़ने लगी कड़ाके की ठण्ड, इन राज्यों में बारिश के भी आसार, राजधानी का तापमान पंहुचा 12 डिग्री…
Weather Update: प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आ रही है । इसके कारण प्रदेश में 29 नवम्बर को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है तथा न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। न्युनतम तापमान में हल्का परिवर्तन (मामूली चढ़ाव ) सम्भावित है।
