Suicide : पहाड़ में पेड़ में लटका मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी…

Couple Suicide

जांजगीर-चांपा। Suicide जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पहाड़ में स्थित पेड़ में एक बुजुर्ग का फांसी पर लटके शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके मेें पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : Suicide : जीजा ने की ठगी, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद…

बता दें कि मृतक बोटोंग डहरिया 65 वर्ष ग्राम कटनई का रहने वाला था। वह सोमवार के दोपहर को खाना खाने के बाद घूमने निकला था। उसने परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग पहरी पहाड़ पर लकड़ी काटने गए थे।

Read More : Suicide : बीएएलएलबी के छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

वहीं उन्होंने बोटोंग का शव देखा था। लोगों ने पुलिस को और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कहा वह सोमवार को दोपहर से घूमने जाने की बात कहकर निकला है। उसने ऐसा क्यों किया इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Back to top button