CG School News : बढ़ते ठंड को देखते हुए स्कूलों की बदली गई टाइमिंग, कलेक्टर ने दिए आदेश 

 

रायपुर। CG School News : ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने इस बाबत आदेश दिया है।

CG School News : दरअसल, दो पालियों में जिन शालाओं में पढ़ाई होती है, उनमें पहली पाली में अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक कक्षाएं लगेगी, वहीं शनिवार को 12.45 से 4.15 तक कक्षाएं होगी। उसी तरह दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 सेे 4.15 बजेे तक पढ़ाई होगी, वहीं शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक पढ़ाई होगी।

CG School News : एक पाली में स्कूल का संचालन जहां होता है, वहीं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.45 बजे से 4.00 बजे तक और शनिवार को 9 बजे से 12.30 बजे तक स्कूल का संचालन होगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेगा।

Back to top button