Weather Update : ठण्ड के साथ बारिश का अलर्ट, दिसम्बर के शुरू होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठण्ड, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट…

Weather Update

 

रायपुर। मौसम ने अब अपना मिजाज बदलना शुरू दिया है। ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार नवंबर महीने में तापमान कम है, लेकिन अब आने वाले महीनें दिसंबर में जबरदस्त ठंडक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, वहीं प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप और शाम से ठंड का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे चलकर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

 

READ MORE : CG BREAKING : उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड से छत्तीसगढ़ पहुंची पुलिस, कभी भी हो सकती गिरफ़्तारी…

 

 

स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है।

 

 

Back to top button