Suicide : जीजा ने की ठगी, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद…

Suicideफरीदकोट। Suicide पंजाब के फरीदकोट जिले में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक के जीजा के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : Suicide : ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, 5 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल…

बता दें कि मृतक विनय मनचंदा 30 वर्ष लुधियाना का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि वह खुदकुशी का दोषी अपने जीजा ईशान अरोड़ा को मानता है। इसने मेरी फैमली के साथ फ्रॉड किया है। मैं अब और सहन नहीं कर सकता। बताया जाता है कि मृतक अपने चाचा के घर एक दिन पहले ही आया था।

Read More : Suicide : AAP नेता संदीप भारद्वाज ने की खुदकुशी, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे परेशान, जांच में जुटी पुलिस

उसका अपनी छोटी बहन के पति ईशान अरोड़ा से विवाद चल रहा था। दो साल पहले ईशान ने शादी के बाद उसे बाहर भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपए ठगे थे। शादी के बाद उसकी बहन को भी नहीं ले गया। रुपए वापस मांगने पर टालता रहा। इससे परेशान होकर विनय ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर ईशान अरोड़ा के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button