बेडरूम में मोनालिसा ने मनाया अपना 40वां जन्मदिन, पति को लिप किस कर किया शर्मिंदा, देखें वीडियों…
Monalisa Birthday Celebration : भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी की परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। सिनेमाई जगत की यह क्वीन अपनी एक्टिंग के अलावा लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वालीं मोनालिसा आज 40वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने स्पेशल डे को उन्होंने खास अंदाज में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मनाया है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने अकाउंट पर शेयर की हैं।
View this post on Instagram
बता दे कि, विक्रांत सिंह राजपूत ने मोनालिसा को टैग करते हुए एक अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में वो मोनालिसा पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। विक्रांत ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माई वर्ल्ड।’ क्लिप में मोनालिसा केके कट कर रही हैं। वहीं विक्रांत उन्हें हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो के लास्ट में दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया है। विक्रांत सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फैंस इस क्लिप पर जमकर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को जन्मदिन विश कर रहे हैं।
