Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Breaking ; जिले के 29 वार्डो में आज नहीं होगी पानी की सप्लाई, जानें क्या है वजह...

Sharda Kachhi
28 Nov 2022 3:26 AM GMT
CG Breaking
x

दुर्ग : नगर निगम क्षेत्र में आज पूरा दिन पेयजल सप्लाई नहीं की जाएगी। शक्ति नगर पानी टंकी की वॉल्व खराब हो जाने से उसका रिपेयरिंग किया जाएगा। इसके चलते पूरे दिन शटडाउन किया जाएगा। निगम प्रशासन के मुताबिक पानी की सप्लाई सीधे मंगलवार को बहाल की जाएगी। READ MORE : अब दयाबेन …

CG Breaking

दुर्ग : नगर निगम क्षेत्र में आज पूरा दिन पेयजल सप्लाई नहीं की जाएगी। शक्ति नगर पानी टंकी की वॉल्व खराब हो जाने से उसका रिपेयरिंग किया जाएगा। इसके चलते पूरे दिन शटडाउन किया जाएगा। निगम प्रशासन के मुताबिक पानी की सप्लाई सीधे मंगलवार को बहाल की जाएगी।

READ MORE : अब दयाबेन का किरदार निभाएगी ये एक्ट्रेस? वीडियो आया सामने, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

दुर्ग नगर पालिक निगम जलकार्य विभाग के अफसरों ने बताया कि सोमवार को शक्ति नगर पानी टंकी में वॉल्व खराबी के कारण मेंटनेंस वर्क होगा। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक पेयजल सप्लाई बंद रहेगी। पेयजल सप्लाई बंद करने से दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 17, 18, 19, 20, 21, 22, 16, 15, 10, 11, 12, 13, 05, 09, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36 और 37 में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के चलते धैर्य से काम लें। इस दौरान दूसरे क्षेत्रों में पानी की सप्लाई होगी।

Next Story