Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Breaking : ब्रह्मानंद नेताम मामले में CM बघेल ने भाजपा पर कसा तंज बोले- “पहले तो खुद ही बोल रहे थे, गिरफ्तार करो, चुनौती दे रहे थे, अब क्यों हड़बड़ा रहे”

Sharda Kachhi
28 Nov 2022 9:17 AM GMT
CG Breaking : ब्रह्मानंद नेताम मामले में CM बघेल ने भाजपा पर कसा तंज बोले- “पहले तो खुद ही बोल रहे थे, गिरफ्तार करो, चुनौती दे रहे थे, अब क्यों हड़बड़ा रहे”
x

रायपुर: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड की पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची है। पश्चिम सिंहभूम की टेल्को पुलिस चारामा पहुंच रही है, माना जा रहा है कि किसी भी वक्त भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी हो सकती है। इधर झारखंड पुलिस के छत्तीसगढ़ आने और ब्रह्मानंद …

रायपुर: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड की पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची है। पश्चिम सिंहभूम की टेल्को पुलिस चारामा पहुंच रही है, माना जा रहा है कि किसी भी वक्त भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी हो सकती है। इधर झारखंड पुलिस के छत्तीसगढ़ आने और ब्रह्मानंद नेताम की संभावित गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है।

READ MORE : Today Gold Price : शादियों के सीजन में सोने खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, इतना गिरा सोना का दार, जानें क्या है नई कीमत…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-

भाजपा बलात्कारी के साथ खड़ी है। रेप के आरोपी के साथ भाजपा खड़ी है, जो नैतिकता के खिलाफ है। भाजपा बहुत नैतिकता की बात करती थी, लेकिन क्या कोई पार्टी इस तरह से रेप के आरपी के साथ खड़ी होती है। अगर गलती हुई थी तो भाजपा को इस बात को स्वीकार करना चाहिये, लेकिन उलटे वो रेप के आरोपी नेता को बचाने का प्रयास कर रही है।

Next Story