Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

TMKOC : गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक के पिता ने शो को कहा अलविदा, मेकर्स से लिया पंगा! नाम जानकर लगने वाला है झटका

viplav
27 Nov 2022 3:08 PM GMT
TMKOC
x

मनोरंजन डेस्क : TMKOC : सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस की कहानी दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही एक खास संदेश भी देता है। तारक मेहता शो के हर कलाकार की अपनी खास फैन फॉलोइंग है। लेकिन बीते दिनों …

मनोरंजन डेस्क : TMKOC : सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस की कहानी दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही एक खास संदेश भी देता है। तारक मेहता शो के हर कलाकार की अपनी खास फैन फॉलोइंग है। लेकिन बीते दिनों से इस शो के कई कलाकारों ने शो से क्विट किया है। लोगों को सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा था जब शो के लीड एक्टर तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने शो को छोड़ा था। वहीं अब एक और एक्टर के शो छोड़ने की खबरें आ रही हैं। इस कैरेक्टर का नाम जानकर आपको एक बार फिर से बड़ा झटका लगने वाला है।

चंपक चाचा यानी बापूजी ने अखिर क्यों लिया शो से ब्रेक

TMKOC : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के बापूजी यानी चंपकलाल पिछले काफी समय से शो पर नजर नहीं आ रहे हैं। बापूजी का किरदार शो एक्टर अमित भट्ट निभा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सेट पर शूटिंग करते वक्त चंपक चाचा यानी अमित भट्ट बुरी तरह से घायल हो गए है। इसी वजह से उन्होंने उन्होंने शो से ब्रेक ले लिया है। डॉक्टर ने अमित को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। ऐसे में कुछ समय तक अब चंपक चाचा शो में नजर नहीं आएंगे और फैंस उन्हें जमकर मिस कर रहे हैं।

चंपक चाचा की मेकर्स संग पंगे की खबरें

TMKOC : अमित भट्ट के ब्रेक लेते ही मीडिया में खबरें में आ रही हैं कि उनका मेकर्स संग पंगा हो गया है। दरअसल, बीते काफी कुछ वक्त से शो से एक्टर्स संग मेकर्स के साथ पंगे देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अगर कोई भी किरदार स्क्रीन पर नजर नहीं आता है तो दर्शकों को ऐसा लगता है कि उससे भी शो को छोड़ दिया है। यही वजह है कि अमित भट्ट के स्क्रीन पर ना दिखने से भी लोगों को यही लगने लगा कि उनका भी मेकर्स के साथ पंगा हो गया है। फिलहाल मेकर्स और अमित भट्ट की तरफ से अभी तक उनके शो को छोड़ने की कोई भी जानकारी नहीं आई है।

Tagstmkoc
viplav

viplav

    Next Story