Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Weather Update : राजधानी में रातों-रात अचानक बढ़ी ठण्ड, दिखने लगा शीतलहर का असर, कुछ ही दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान...

Sharda Kachhi
26 Nov 2022 7:25 AM GMT
Weather Update
x

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस बार भले ही बारिश मन माफिक ना हुई है, लेकिन सर्दी अपने पूरे शबाब पर आने वाली है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से गिर रहा है। राजधानी रायपुर में भी अब ठंड लोगों को ज्यादा महसूस हो रही है, वही सरगुजा में शीत लहरी के हालात …

Weather Update

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस बार भले ही बारिश मन माफिक ना हुई है, लेकिन सर्दी अपने पूरे शबाब पर आने वाली है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से गिर रहा है। राजधानी रायपुर में भी अब ठंड लोगों को ज्यादा महसूस हो रही है, वही सरगुजा में शीत लहरी के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 से 4 दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों का तापमान बहुत तेजी से गिरेगा।

रायपुर में भी पारा 13 डिग्री के आसपास पहुंचने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात हो गए हैं। सबसे ठंडा करता है यहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और बढ़ोतरी होगी सरगुजा संभाग में शीतलहर के हालात बने रहेंगे।

शुक्रवार सुबह से रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा सुबह और रात के साथ ही अब शाम को ठंड और बढ़ेगी। क्षेत्र में तो लोगों को अभी से ही अलाव तापते देखा जा रहा है। इस वर्ष नवंबर में पडने वाली ठंड बीते 6 वर्षों में सबसे उच्चतम स्तर पर है। रायपुर में 14 डिग्री पारा इससे पहले वर्ष 2009 में था।

Next Story