Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली भाजपा का नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया...

Sharda Kachhi
26 Nov 2022 5:18 AM GMT
मंत्री पीयूष
x

नई दिल्ली, 25 नवम्बर, अतुल सचदेवा सीनियर जर्नलिस्ट। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से दिल्ली भाजपा का नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा …

मंत्री पीयूष

नई दिल्ली, 25 नवम्बर, अतुल सचदेवा सीनियर जर्नलिस्ट। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से दिल्ली भाजपा का नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डॉ हर्षवर्धन, सांसद रमेश बिधूड़ी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह, सांसद हंसराज हंस, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, प्रदेश भाजपा नगर निगम चुनाव समिति के संयोजक आशीष सूद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संकल्प पत्र समिति के संयोजक सतीश उपाध्याय और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा उपस्थित थे।

भाजपा द्वारा जारी नगर निगम के संकल्प पत्र के सभी 12 सुत्रीय संकल्प पत्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उसे मीडिया के सामने रखा। वे 12 सुत्रीय संकल्प पत्र हैं-

1.ई-गवर्नेंस से निगम की सेवाएं नागरिकों को मोबाइल में उपलब्ध कराएंगे एवं निगम कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देंगे।
2.प्रदूषण नियंत्रण में योगदान देंगे एवं दिल्ली को सस्टेनेबल एवं ग्रीन सिटी बनाएंगे
3.केंद्र सरकार के सहयोग से 5 सालों में 7 लाख गरीबों को दिल्ली में आवास प्रदान करेंगे।
4.गृह निर्माण नियमों को सरल, सम्पति कर में और छूट एवं आर.डब्ल्यूए.ए. के साथ संयुक्त कार्य करेंगे।
5.सभी साप्ताहिक बाज़ारों का नियमितीकरण, रेहड़ी पटरी एवं असंगठित मजदूरों एवं उपेक्षित वर्गों को और सुविधाएं देंगे।
6.फैक्ट्री लाइसेंस समाप्त करेंगे एवं व्यापारियों को लाइसेंस फीस में और छूट देंगे।
7.झुग्गी झोंपड़ी, ग्रामीण इलाकों, अनाधिकृत कॉलोनियों एवं जे.जे. कलस्टर में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएंगे।
8.महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करेंगे।
9.युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर एवं 2027 तक निगम के सभी 1616 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में परिवर्तित करेंगे।
10.निगम की स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिकरण करेंगे और उन्हें जन औषधि केंद्रों से जोड़ेंगे।
11.पार्किंग की बेहतर सुविधा एवं स्ट्रे एनिमल्स की समस्या का निराकण करेंगे।
12. 1,000 स्थाई छठ घाट एवं वॉटर बॉडीज बनाएंगे एवं दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत का सृजन करेंगे।

Next Story