Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : खेत में भालू ने महिला सरपंच पर किया हमला, वन विभाग ने दी सहायता राशि...

Rohit Banchhor
25 Nov 2022 12:27 PM GMT
CG News
x

बिलाईगढ़। CG News जिले के ग्राम लिमतरी में एक भालू ने महिला सरपंच पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि महिला सरपंच धान मिंजाई करने अपने खेत गया था, तभी मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। Read More : CG News : कपड़ा …

CG News

बिलाईगढ़। CG News जिले के ग्राम लिमतरी में एक भालू ने महिला सरपंच पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि महिला सरपंच धान मिंजाई करने अपने खेत गया था, तभी मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Read More : CG News : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आई युवती, हुई मौत…

बता दें कि ग्राम लिमतरी की सरपंच पार्वती साहू आज सुबह नरधा मंडी के पास स्थित अपने खेत में धान मिंजाई कराने गई थी। इस दौरान खेत में ही एक मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के मस्तक, आंख, गला और छाती में गंभीर रूप से चोट आई है। घटना के बाद पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्राथमिक उपचार कराकर सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

Read More : CG News : नाले में मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलाईगढ़ ने पीड़िता को 2000 रूपए की तत्काल सहायता राशि भी प्रदान किया। बताया जा रहा है कि नरधा मंडी के पास खेत में भालू ने गड्ढा खोदकर अपने एक शावक को भी छोड़ दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक की देख-रेख में भीड़ गई। साथ ही आसपास के लोगों से भालू से दूरी बनाए रखने की अपील भी की।

Next Story