CG Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 3 घायल...

बिलासपुर। CG Accident जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे मेें बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चार बार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। Read More : CG Accident …
बिलासपुर। CG Accident जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे मेें बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चार बार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Read More : CG Accident : बाइक सवार अधेड़ खड़े ट्रेलर से टकराया, चालक की मौत…
बता दें कि बिलासपुर निवासी अक्षत, राहुल श्रीवास्तव, विवेक और अर्पित खाना खाने ढाबा गए थे। जहां से देर रात चारों वापस लौट रहे थे। तभी कार की गति अधिक तेज थी। जिससे गुरूनानक ढाबा के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दीवार को तोड़ते हुए पलट गई। वहीं आस पास चल रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना चकरभाठा पुलिस को दी।
Read More : CG Accident : खड़े वाहन से टकराया टाटा एस, दो की मौत, 4 की हालत गंभीर…
जिस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी गंभीर रूप से घायल 3 लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।
