Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Sahdev Acting Offer : बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो को मिला ऑफर, इस मशहूर एक्टर के बचपन का निभाएंगे रोल  

viplav
24 Nov 2022 11:21 AM GMT
Sahdev Acting Offer
x

रायपुर। Sahdev Acting Offer : बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव दिरदो अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। बॉलीवुड की एक फिल्म में मशहूर एक्टर राजपाल यादव का बचपन का रोल अदा करेगा। बताया जा रहा है कि, फिल्म का नाम शबरी है। इस फिल्म के कुछ हिस्से …

रायपुर। Sahdev Acting Offer : बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव दिरदो अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। बॉलीवुड की एक फिल्म में मशहूर एक्टर राजपाल यादव का बचपन का रोल अदा करेगा। बताया जा रहा है कि, फिल्म का नाम शबरी है। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग लोकेशन में होगी। दरअसल, सालभर पहले 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाने से नक्सलगढ़ का सहदेव दिरदो रातों रात फेमस हुआ था।

Sahdev Acting Offer : सहदेव ने बताया कि, वो वर्तमान में बस्तर के आदेश्वर एकेडमी में कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहा है। उनकी देख भाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी के पास मुंबई से एक कॉल आया था। जिन्होंने कॉल किया था वो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से थे। उन्होंने पिंटू को बताया कि, एक्टर राजपाल यादव की फिल्म शबरी की शूटिंग CG के कवर्धा समेत आस-पास के कुछ इलाकों में होनी है। इस फिल्म में राजपाल यादव के बचपन का रोल अदा करने सहदेव को ऑफर किया गया है। फिर पिंटू ने इस बात की जानकारी सहदेव को दी। सहदेव ने कहा कि, वो और पिंटू टीम से मिलने के लिए बस्तर से रवाना हो गए हैं।

viplav

viplav

    Next Story