Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Weather Report : इन प्रदेशों में ठंड से होगा हाल बेहाल, भारी बारिश की भी चेतवानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

viplav
23 Nov 2022 6:25 PM GMT
Weather Update
x

नई दिल्ली। Weather Report : देश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ बारिश की भी चेतावनी जारी कर दी है। सर्दी के प्रकोप की यदि बात की जाए तो उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन …

Weather Report

नई दिल्ली। Weather Report : देश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ बारिश की भी चेतावनी जारी कर दी है। सर्दी के प्रकोप की यदि बात की जाए तो उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन सभी जगहों पर अब सुबह-शाम के साथ ही दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है।

Weather Report : दिल्ली की बात करें तो बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है। पूरे उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्व भारत तक ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट शुरु हो गई है।

viplav

viplav

    Next Story