Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Video : क्यों Raveena Tandon को युवक पर आया ग़ुस्सा ? वन विभाग से मांगा जवाब..

viplav
22 Nov 2022 6:31 PM GMT
Video
x

मुंबई। Video : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को जानवरों से कितना प्यार है, ये तो सभी जानते हैं। मोहरा फेम एक्ट्रेस नियमित रूप से जानवरों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। इसी कड़ी में, उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है …

मुंबई। Video : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को जानवरों से कितना प्यार है, ये तो सभी जानते हैं। मोहरा फेम एक्ट्रेस नियमित रूप से जानवरों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। इसी कड़ी में, उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ युवक केज में बंद बाघ पर पत्थर फेंकते और उसे छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग लगातार पर्यटकों के इस रवैये के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने भी इस वीडियो को शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ये वीडियो भोपाल के वन विहार (Van Vihar Bhopal) का बताया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रवीना टंडन को इस वायरल वीडियो पर आया गुस्सा

अंदाज अपना अपना फेम एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कुछ युवक वन विहार के अंदर केज की जाली को हिलाते और उसमें पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। इसे देख रवीना का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने कैप्शन में लिखा- “वन विहार, भोपाल। मध्य प्रदेश। पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पथर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं। अपमान वे अधीन हैं।”

जैसे ही उन्होंने ये ट्वीट किया, वैसे ही वन विभाग भी हरकत में आ गया है। उन्होंने रवीना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए वीडियो की सत्यता की जांच कराने की बात कही है। साथ ही, उन्होंने आगे लिखा कि वीडियो की जांच कराने के बाद बदमाशों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा क्योंकि संरक्षित जानवरों के खिलाफ ऐसी कोई भी हरकत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है।

इसके अलावा, ऐसा भी कहा जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाले युवकों की तस्वीरें वन विहार के गेट पर लगाई गई हैं। वीडियो की जांच करने के बाद इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में कथित तौर पर लिखा गया है कि इस तस्वीर में दिख रहे पर्यटकों द्वारा वन्यप्राणियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है जो वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध मानी जाती है।

Tagsvideo
viplav

viplav

    Next Story