Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Shraddha Murder Case Update : श्रद्धा मर्डर केस एक और चौकानें वाला खुलासा, श्रद्धा ने दर्ज कराई थी FIR, चिट्ठी में लिखा था- एक्शन नहीं लिया तो वो मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा...

Sharda Kachhi
23 Nov 2022 5:51 AM GMT
Shraddha Murder Case Update
x

मुंबई : श्रद्धा मर्डर केस में बुधवार को सबसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। श्रद्धा ने आफताब के हिंसक बर्ताव के बारे में 2 साल पहले ही मुंबई पुलिस से शिकायत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को …

Shraddha Murder Case Update

मुंबई : श्रद्धा मर्डर केस में बुधवार को सबसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। श्रद्धा ने आफताब के हिंसक बर्ताव के बारे में 2 साल पहले ही मुंबई पुलिस से शिकायत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को एक पत्र लिखा था। उसने पुलिस को बताया था कि उसका लिव-इन पार्टनर आफताब उसे मारता-पीटता है। अगर वक्त पर एक्शन नहीं लिया, तो आफताब उसे टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा। दावा यह भी किया जा रहा है कि श्रद्धा ने आफताब के बर्ताव के बारे में उसकी फैमिली को भी बताया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

Shraddha Murder Case Update

श्रद्धा जब से आफताब के साथ रिलेशन में थीं, तब से उनके पिता उनसे संपर्क में नहीं थे. लेकिन श्रद्धा की बात उनके एक दोस्त लक्ष्मण से होती थी. जब कई दिनों तक श्रद्धा ने लक्ष्मण के फोन और मैसेज का जवाब नहीं दिया, तब उसने श्रद्धा के पिता को सारी बात बताई. इसके बाद श्रद्धा पुलिस के पास पहुंचीं. पुलिस ने आफताब से पूछताछ की, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.

दावा- आफताब ने कोर्ट में जुर्म कबूला, वकील का इनकार-

लीगल न्यूज वेबसाइट बार एंड बेंच और कुछ दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि आफताब ने कोर्ट में मर्डर की बात कबूली है। जज से कहा कि उसने उकसावे और गुस्से में श्रद्धा का मर्डर किया। यह भी कहा कि पुलिस को सब कुछ बता चुका हूं। अब घटना याद करने में मुश्किल आ रही है।

ये रिपोर्ट्स सामने आने के करीब एक घंटे बाद आफताब के वकील अविनाश कुमार ने मर्डर के कुबूलनामे को अफवाह करार दिया। वे कैमरे पर बोले- आफताब ने ऐसा कोई कुबूलनामा नहीं दिया है। ऐसा कोई स्टेटमेंट रिकॉर्ड में नहीं लिया गया है। हां, वह यह जरूर बताने की कोशिश कर रहा था कि श्रद्धा उसे उकसाती थी और दोनों के बीच झगड़े होते थे।

Next Story