Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी, अब तक 34 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी

viplav
23 Nov 2022 3:55 PM GMT
CG : जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी, अब तक 34 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी
x

कोरिया, एस के मिनोचा। CG : राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य जिले के 20 धान खरीदी केन्द्रो में सुचारू रूप से जारी है। जिले में अब तक लगभग 946 किसानों ने 34,649.60 क्विंटल धान की बिक्री की है। CG : कलेक्टर …

कोरिया, एस के मिनोचा। CG : राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य जिले के 20 धान खरीदी केन्द्रो में सुचारू रूप से जारी है। जिले में अब तक लगभग 946 किसानों ने 34,649.60 क्विंटल धान की बिक्री की है।

CG : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार धान उपार्जन केन्द्रों से उपार्जित किए गए धान का उठाव भी समय पर किया जा रहा है, जिले में अब तक 1550 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है तथा भौतिक सत्यापन की कार्यवाही भी नोडल अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है। यहां कुल 454 किसानों ने सम्पूर्ण रकबे 364.0030 पर धान बेचा है।

CG : खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। 23 नवंबर आज धान विक्रय के लिए 195 किसानों को टोकन जारी हुआ है, जारी टोकन के माध्यम से 7454.4 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।

CG : उपार्जन केन्द्रों में नोडल अधिकारियों का सतत निरीक्षण जारी, कटगोड़ी उपार्जन केंद्र में 720 किलोग्राम अमानक धान पर हुई कार्यवाही कलेक्टर लंगेह द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों की सुव्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनके द्वारा जिले के सभी 20 उपार्जन केन्द्रों में सतत निरीक्षण कर किसानों की सुविधा के लिए समस्त व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है।

CG : गुणवत्तापूर्ण धान की जांच के साथ अमानक धान पर भी कार्यवाही की जा रही है। विकासखण्ड सोनहत के कटगोड़ी धान खरीदी केंद्र में एसडीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान 720 किग्रा अमानक धान पाए जाने पर कार्यवाही करते वापसी हेतु केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Tagscg
viplav

viplav

    Next Story