- Home
- /
- Breaking News
- /
- CG Breaking : नहीं रही...
CG Breaking : नहीं रही सिंगर मोनिका, छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर...
रायपुर। आज सुबह छत्तीसगढ़ी सिंगर मोनिका का निधन हो गया. जिसकी पुष्टि सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला ने की है. Monika nahi rahi😢 pic.twitter.com/gPcgjqqDAH — Advocate Priyanka Shukla (priya shukla) (@priyankaaap23) November 23, 2022 बता दें कि ब्रेन हेमरेज होने पर बिलासपुर की रहने वाली मोनिका को रायपुर लाया गया था। शहर के पचपेड़ी …
रायपुर। आज सुबह छत्तीसगढ़ी सिंगर मोनिका का निधन हो गया. जिसकी पुष्टि सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला ने की है.
Monika nahi rahi😢 pic.twitter.com/gPcgjqqDAH
— Advocate Priyanka Shukla (priya shukla) (@priyankaaap23) November 23, 2022
बता दें कि ब्रेन हेमरेज होने पर बिलासपुर की रहने वाली मोनिका को रायपुर लाया गया था। शहर के पचपेड़ी नाका स्थित प्राइवेट अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था। ब्रेन हेमरेज की वजह से मोनिका की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी. मोनिका खुरसैल ने कई छत्तीसगढ़ी गाने गाए हैं। रायपुर बिलासपुर में स्टेज शोज किए हैं। सोशल मीडिया पर कई फेमस छत्तीसगढ़ी एक्टर्स के साथ इनके कोलैब वीडियो हैं।
एक्टर अनुज शर्मा ने की थी मदद की मांग
ब्रेन हेमरेज के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही सिंगर मोनिका की मदद के लिए एक्टर अनुज शर्मा आगे आए थे। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों से मदद की अपील की थी। इसके अलावा लोगों ने भी इलाज में सहयोग करने की अपील आम जनता से की थी।