Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : जंगल में मिला 8 लाख के खूंखार नक्सली का शव, हथियार भी बरामद...

Rohit Banchhor
22 Nov 2022 3:27 PM GMT
CG News
x

जगदलपुर। CG News जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में एक नक्सली का शव मिला है। नक्सली की पहचान देवा उर्फ तिर्री मड़कामी के रूप में हुई है। यह कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य था। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। सिर्फ दंतेवाड़ा जिले में ही अलग-अलग …

CG News

जगदलपुर। CG News जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में एक नक्सली का शव मिला है। नक्सली की पहचान देवा उर्फ तिर्री मड़कामी के रूप में हुई है। यह कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य था। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। सिर्फ दंतेवाड़ा जिले में ही अलग-अलग तरह की कुल 9 घटनाओं में शामिल रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि माओवादियों ने इसे मार कर जंगल में फेंका है।

Read More : CG News : CM भूपेश बघेल ने रमन सिंह के बयानों पर किया पलटवार, कहा – मुसवा और कुकुर कहते हैं, दूसरी तरफ वे बलात्कारियों के साथ खड़े हैं

बता दें कि मंगलवार को दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि, भूसारास घाटी में जियाकोडता के जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना पर फौरन जवानों की एक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव के साथ एक हथियार भी बरामद किया। जवानों ने शव की पहचान नक्सली देवा के रूप में की। पुलिस ने जब इसकी फाइल खंगाली तो पता चला कि यह कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर है। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है।

Read More : CG News : खेलते हुए मासूम बच्ची तालाब में डूबी, हुई मौत, क्षेत्र में फैली शोक की लहर…

मार कर फेंके जाने की जताई आशंका
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि ऐसी आशंका है कि, नक्सलियों ने खुद अपने साथी को मारकर फेंका है। फिलहाल जांच जारी है।

Next Story