Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर ने शुरू की ”नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” की पद यात्रा, राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में चल रहे कांग्रेस जन...

Sharda Kachhi
22 Nov 2022 8:01 AM GMT
CG News
x

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर के दक्षिण ब्लॉक क्षेत्र से भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस पदयात्रा में भारत की आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन चल रहे थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व …

CG News

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर के दक्षिण ब्लॉक क्षेत्र से भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस पदयात्रा में भारत की आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन चल रहे थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत जिन राज्यों से यह पदयात्रा नहीं गुजरेगी उन राज्यों में स्थानीय स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

READ MORE : Alia Bhatt Baby Name : बेटी के लिए आलिया-रणबीर को पसंद है ये नाम, आप भी सुनेंगे तो आपका दिल भी हो जायेगा खुश…

जिसमें छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भी कांग्रेसियों ने भारत जोडो़ पद यात्रा की शुरुआत की है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस पद यात्रा को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यह इस पदयात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कुछ ताकतें लोगों को आपस में जोड़ने में लगी है। इसी वजह से लोगों को जोड़ने भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया गया है।

भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ शहर के भरका पारा क्षेत्र से किया गया। इस पद यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले विभिन्न धार्मिक स्थानों पर यात्रा में शामिल कांग्रेस जनों ने मत्था टेका और देश- प्रदेश की तरक्की व खुशहाली की कामना की। भारत जोड़ो पद यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित की गई इस भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से भारत की एकता और अखंडता का संदेश इस यात्रा के दौरान दिया जा रहा है।

Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story