Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Bhet Mulakat : क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, CM ने ग्राम सुकुल दैहान में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

naveen sahu
22 Nov 2022 2:24 PM GMT
Bhet Mulakat : क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, CM ने ग्राम सुकुल दैहान में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
x

Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेट मुलाकात कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव के ग्राम सुकुलदैहान पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि 2018 के बाद कोरोना महामारी के कारण मैं आपके बीच नहीं आ …

Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेट मुलाकात कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव के ग्राम सुकुलदैहान पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि 2018 के बाद कोरोना महामारी के कारण मैं आपके बीच नहीं आ पाया, इसलिए भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

ताकि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किस प्रकार हो रहा है उसका पता लगाया जा सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा- कितने किसानों कर्जा माफ हुआ। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर एक स्वर में" हां कहा। संवाद के दौरान केशव खूंटे ने बताया उनका एक लाख कर्ज माफी हुआ है। कर्जमाफ़ी से कृषि कार्य के लिए उन्होंने ट्रैक्टर का डाउनपेमेंट किया है।

गौरी साहू ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखी, उसने बताया कि उनके बेटे का विद्युत दुर्घटना की वजह से हाथ पैर क्षतिग्रस्त हो गया है। इलाज के लिए पैसे की जरूरत है, उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने बेटे के इलाज के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान CM ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

  • ग्राम सुकुल दैहान में पुलिस चौकी खोली जाएगी।
  • ग्राम सुकुल दैहान एवं मूसरा में केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।
  • ग्राम सुकुल दैहान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क खोलने की घोषणा।
  • ग्राम लिटिया में मंगल भवन के निर्माण करवाने की घोषणा।
  • ग्राम लीटिया में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा।
  • राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में एमआरआई एवं सीटी स्कैन मशीन क्रय करने की अनुमति।
  • सुकुल दैहान में जय स्तंभ के चारो ओर बाउंड्रीवॉल के निर्माण की घोषणा।
  • सुंदरा बांध विस्तार, गहरीकरण एवं पिचिंग कार्य की घोषणा।
  • पेंड्री हाई स्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की घोषणा।
  • - सुकुल दैहान एवं भर्रे गांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
Next Story