Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : छग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की अनुठी पहल, जरुरतमंदों को किया कंबल वितरण...

Rohit Banchhor
21 Nov 2022 4:04 PM GMT
CG News
x

एमसीबी, एसके मिनोचा। CG News ठंड बहुत पड़ने लगी है और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर ज्यादा ही रहता है और कुछ ऐसे जरूरतमंद है जिनके पास ठंड से बचने के उपाय और कपड़े बहुत कम रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश, सरगुजा संभाग, जिला …

CG News

एमसीबी, एसके मिनोचा। CG News ठंड बहुत पड़ने लगी है और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर ज्यादा ही रहता है और कुछ ऐसे जरूरतमंद है जिनके पास ठंड से बचने के उपाय और कपड़े बहुत कम रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश, सरगुजा संभाग, जिला कोरिया एवं एमसीबी के पदाधिकारियों व पत्रकार बंधुओं ने एमसीबी जिले के

Read More : CG News : WHO ने सराहा छत्तीसगढ़ सरकार की हाट बाजार क्लिनिक योजना, CM बघेल ने रिलीज की डॉक्यूमेंट्री फिल्म

मनेंद्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चौघडा़ में ग्राम पंचायत में जाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। जहां चौघड़ा और बौरिडांड पंचायत के सरपंच सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। इसके बाद ग्राम केल्हारी पहुंचकर वहां भी जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। कंबल मिलने पर जरूरतमंदों ने पत्रकार संघ का आभार भी जताया।

CG News
छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ प्रदेश काय॔समिति सदस्य कृष्णा सिंह बाबा ने कहा कि हमारे संघ द्वारा समय-समय पर इस तरह के जनहित कार्य किए जाते हैं यह संघ अपने आप में एक अनूठा संघ है। साथ ही उन्होने ग्राम की महिलाओं को भी जागरूक हो कर कई तरह के काय॔ सिलाई, ब्यूटी पाल॔र काम, कम्प्यूटर कोस॔ कर अपने आप में खुद सशक्त होना चाहिये। प्रदेश काय॔समिति सदस्य खगेन्द्र यादव ने कहा की जिले में संगठन के द्वारा प्रति वष॔ जरूरतमंद लोगों के लिये कंबल वितरण का काय॔ किया जाता है व समय समय पर इनकी मदद भी संगठन करता रहता है।

Read More : CG News : लापता बुजुर्ग का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी…

संभागीय अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा की आज आपके ग्राम में हमे आने का मौका मिला व हमारे संगठन के द्वारा जरूरतमंदो की हर संभव मदद की जाती रही है। जिला अध्यक्ष सुरेश मिनोचा ने बताया कि पिछले वर्ष भी हमारे संगठन के द्वारा कंबल वितरण किया गया था और रक्षाबंधन में संघ द्वारा बहनों को ऑटो से आने-जाने की सुविधा भी प्रदान की गई थी। हमारा संगठन सदैव ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये प्रयासरत रहा है।

CG News

कंबल वितरण में मुख्य रूप से संघ के महासचिव राजकुमार केसरवानी, उपाध्यक्ष अशोक कुजूर, ब्लाक अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ रविन्द्र सोनी,सचिव नागेन्द्र दुबे,सह-सचिव राजेश सिन्हा,दामोदर सिंह,राजकुमार विश्वकमा॔,राकेश बंसल, केल्हारी क्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष जीशान अख्तर,संरक्षक मकसूद आलम, ब्लाक अध्यक्ष धीरज मौय॔,रामचन्द्र सहित संगठन के साथी उपस्थित थे।

Next Story