Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, समझाने आए पुलिस पर किया ताबड़तोड़ पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल...

Rohit Banchhor
21 Nov 2022 2:54 PM GMT
CG News
x

गरियाबंद। CG News जिले के धुरूवागुड़ी के पास नेशनल हाइवे-130 में ग्रामीणों ने खरीदी केंद्र की मांग कर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है। कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। Read More : CG News : लापता बुजुर्ग का तालाब में …

CG News

गरियाबंद। CG News जिले के धुरूवागुड़ी के पास नेशनल हाइवे-130 में ग्रामीणों ने खरीदी केंद्र की मांग कर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है। कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

Read More : CG News : लापता बुजुर्ग का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि ख़रीदी केन्द्र की मांग को लेकर धुरूवागूड़ी के पास चक्काजाम किया गया है। इस दौरान पुलिस पर लोगों ने जोरदार पथराव कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर टीआई समेत 3 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कंडेकेला सहकारी समिति के अधीन आने वाले 7 गांव के सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More : CG News : शिकारियों के जाल में फंसा मादा हाथी, करंट लगने से हुई मौत, मामले की जांच में जुटी वन विभाग…

प्रदर्शन में महिला किसान भी शामिल हैं। मौके पर राजस्व और पुलिस का अमला भी मौजूद है। इसी एक माह में 4 बार नेशनल हाइवे जाम किया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया है। पुलिस पर लोगों ने पथराव किया है। बंद खोलने की कोशिश के दौरान ग्रामीण भड़के हैं। मौके पर भारी बल तैनात है।

Next Story