Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Babita Ji Accident : TMKOC की बबिता जी का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, शरीर के इस पार्ट में आई चोट, बोली - घर वापस आ रही हूं

viplav
21 Nov 2022 1:57 PM GMT
Babita Ji Accident
x

मुंबई। Babita Ji Accident : टीवी का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया और अब वो घर लौट रही हैं। इस बात की जानकारी मुनमुन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही उन्होंने ये …

मुंबई। Babita Ji Accident : टीवी का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया और अब वो घर लौट रही हैं। इस बात की जानकारी मुनमुन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस एक्सीडेंट से उनके घुटने गंभीर चोट भी आई है।

अब मैं घर वापस आ रही हूं

Babita Ji Accident : मुनमुन दत्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। मेरे घुटने में गंभीर चोट आई है। इस वजह से मुझे अपना ट्रिप बीच में ही रोकना पड़ा और अब मैं घर वापस आ रही हूं।'

Babita Ji Accident : मुनमुन कुछ दिन पहले ही छुट्टियां मनाने के लिए युरोप गई थीं। इस ट्रिप की फोटोज वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। अब मुनमुन का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते ही यूरोप गई थीं मुनमुन

Babita Ji Accident : मुनमुन को ट्रैवलिंग बहुत पसंद है और वो अक्सर अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने जाया करती हैं। उन्होंने लगभग एक हफ्ते पहले ही अपनी यूरोप ट्रिप शुरू की थी, लेकिन इस एक्सीडेंट की वजह से उन्हें बीच में ही घर लौटना पड़ रहा है।

Next Story