Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 20 Nov 2022 : इस राशि के जातकों के लिए खुलेगा तरक्की का नया रास्ता, पुरानी समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा, जानें कैसे बीतेगा आपका दिन…

naveen sahu
19 Nov 2022 6:30 PM GMT
Aaj Ka Rashifal
x

Horoscope Today 20 Nov 2022 आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित हैं। आज के दिन सूर्य को प्रसन्न कर सभी राशि के जातक अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 12 का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता हैं। इन ग्रहों के …

rashifal

Horoscope Today 20 Nov 2022 आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित हैं। आज के दिन सूर्य को प्रसन्न कर सभी राशि के जातक अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 12 का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार ही राशिफल का आंकलन किया जाता हैं। रविवार के दिन सभी राशिवालों को सुबह जल्दी स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। जाने अपने राशि का हाल…

Read More : Horoscope Today 19 Nov 2022 : वृश्चिक और कुंभ राशिवालों के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, शनि देव की बरसेगी कृपा, जानिए सभी राशि वालों का हाल

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। नकारात्मकता का प्रभाव भी रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन कठिनइयां भी आ सकती हैं। फिर भी लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों से भेंट होगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। परिवार में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

Read More : Horoscope Today 18 Nov 2022 : मेष, कर्क और तुला राशि वालों मान सम्मान के साथ आय में होगी बढ़ोतरी, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल

कर्क राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति‍ के योग हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किस मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन सम्भव है।

कन्या राशि- शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, परन्तु भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। संयत रहें। धैर्यशीलता बढ़ाने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

Read More : Horoscope Today 17 Nov 2022 : मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च भी बढ़ेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती हैं। सन्तान के दायित्व को पूर्ति होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी बढ़ोतरी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि रहेगी। वाहन सुख के योग हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आलस्य की अधिकता हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

Read More : Horoscope Today 16 Nov 2022 : कर्क, सिंह और तुला राशि वालों को शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, भगवान गणेश की बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ में वद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के कार्यक्रम बन सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

Next Story