Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : सौरभ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के बनाये गये अध्यक्ष...

Rohit Banchhor
20 Nov 2022 3:19 PM GMT
CG News
x

मनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय ऐडे ने संभाग अध्यक्ष पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमें शरद पोया बस्तर, राहुल मेंढे दुर्ग, हिमांशु यदु रायपुर, कौशलेंद्र सिंह राणा बिलासपुर और सौरभ यादव सरगुजा से संभाग अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। Read More : CG News : रायपुर …

CG News

मनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय ऐडे ने संभाग अध्यक्ष पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमें शरद पोया बस्तर, राहुल मेंढे दुर्ग, हिमांशु यदु रायपुर, कौशलेंद्र सिंह राणा बिलासपुर और सौरभ यादव सरगुजा से संभाग अध्यक्ष मनोनीत किए हैं।

Read More : CG News : रायपुर में कल राज्य स्तरीय मछुआरा सम्मेलन का होगा आयोजन, CM भूपेश बघेल होंगे मुख्य अथिति, महापौर एजाज़ ढेबर भी होंगे शामिल

सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में 27 नवम्बर को प्रदेश के सभी 170 नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में एक दिवसीय हड़ताल करने का आह्वान किया है, जिसमें प्रदेश के समस्त नगरीय निकाय के पदाधिकारीगण व सदस्यगण शामिल होने जा रहे हैं। जहां एक दिन के लिए कार्यालयीन कार्य, शहर की साफ-सफाई, पेयजल सप्लाई, बिजली आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाएं बाधित होंगी।

Read More : CG News : पंचायत वेब सीरीज के कलाकारों के साथ चर्चा कर रहे सीएम बघेल, इन मुद्दों पर करेंगे बात…

सरगुजा संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने एक मुलाकात में बताया कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई है उसके लिए सरगुजा संभाग के सभी नगरीय निकायों को एक साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर संभाग के सभी वरिष्ठजनों व सदस्यों के साथ राजधानी के धरना स्थल पर वृहद स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

Next Story