Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Video : CM से मिलने मंत्रालय पहुंचा था युवक, कूदा छठी मंजिल से,Girlfriend के लिए मांगने गया था इंसाफ...

Sharda Kachhi
19 Nov 2022 7:57 AM GMT
Video
x

महाराष्ट्र  : दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय ‘मंत्रालय’ की छठी मंजिल से एक शख्स ने छलांग लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि वह सुरक्षा जाल के कारण बच गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बापू मोकाशी (43) ने दोपहर करीब तीन बजे इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा …

Video

महाराष्ट्र : दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय ‘मंत्रालय’ की छठी मंजिल से एक शख्स ने छलांग लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि वह सुरक्षा जाल के कारण बच गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बापू मोकाशी (43) ने दोपहर करीब तीन बजे इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन वह उस सुरक्षा जाल पर गिरा जो नीचे खुली जगह को कवर करने के लिए लगाया गया है।

READ MORE : Gangrape : चलती कार में 19 साल की मॉडल से गैंगरेप, पार्टी में आमंत्रित किया फिर शराब के नशे में… महिला सहित चार पुलिस के हिरासत में…

बीड़ जिले के जोगेश्वरी का रहने वाला 43 साल के बापू नारायण मोकाशे का दावा है कि उसकी प्रेमिका के साथ कथित तौर पर रेप किया गया था। इसके बाद उसने 2018 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मगर, पुलिस ने मामले की सही से जांच नहीं की थी। वह लगातार स्थानीय थाने में मामले का पता करता रहा, लेकिन पुलिस उसे कोई जवाब नहीं दे रही थी।

इसलिए वह मंत्रालय में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए गया था। हालांकि, उसे सीएम से मिलने के लिए एंट्री नहीं मिल पाई क्योंकि मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे हताशा में बापू नारायण ने मंत्रालय की छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि वह शख्स सुरक्षा जाल पर गिरा हुआ है।

Next Story