Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो महिलाओं की मौत, कई घायल...

Rohit Banchhor
19 Nov 2022 4:14 PM GMT
MP Accident
x

इंदौर। MP Accident शिप्रा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में बस को चला …

MP Accident

इंदौर। MP Accident शिप्रा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में बस को चला रहा था, इसी दौरान वह उस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

Read More : MP Accident : तेज रफ्तार यात्री बस खड़ी ट्रक से टकराया, एक की मौत, 11 घायल…

बता दें कि यात्री ब्रिजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हम बस क्रमांक एमपी 41 पी 1562 से इंदौर से देवास जा रहे थे। बस की गति काफी तेज थी। जैसे ही बस शिप्रा ब्रिज पर पहुंची, अचानक से वह लहराई और पलटी खा गई। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित हो गए और बस को उठाने की कोशिश करने लगे।

Read More : MP ACCIDENT : माता के दर्शन कर लौट रहे भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, मची चीख – पुकार, 5 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, देखें हादसे का दर्दनाक वीडियो…

काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया, बस पूरी भरी थी। करीब 40 लोग सवार थे। बस में सवार 12 से 15 लोग घायल हुए हैं। जिसमें शहजादी फारूकी, साइन फारुकी, किशोर सिंह, मनोज सिंगर, राहुल धुर्वे, नेहा, कुलदीप तिवारी व संतोष है। वहीं मृत दो महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story