Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : मरोदा डेम में डुबे छात्र का मिला शव, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने...

Rohit Banchhor
18 Nov 2022 11:16 AM GMT
CG News
x

दुर्ग। CG News जिले के भिलाई स्थित मरोदा डैम में नहाने के दौरान लापता छात्र का शव आज सुबह गोताखोरों ने ढुंढ निकाला। कल गितांश अपने 10 दोस्तों के साथ दोपहर को डैम के किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतर गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी …

CG News

दुर्ग। CG News जिले के भिलाई स्थित मरोदा डैम में नहाने के दौरान लापता छात्र का शव आज सुबह गोताखोरों ने ढुंढ निकाला। कल गितांश अपने 10 दोस्तों के साथ दोपहर को डैम के किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतर गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : CG News : महिला नक्सली की इलाज के दौरान मौत, संदिग्ध परिस्थिति में कुछ लोगों ने किया था भर्ती, जांच में जुटी पुलिस…

उतई थाना प्रभारी ने बताया कि मृत छात्र भिलाई के सेक्टर 10 का रहने वाला था। गितांश हिरवानी गुरुवार को डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया। छात्र के दोस्तों ने बताया कि वे सभी एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच गितांश डैम के पानी की ओर गया और उतरकर नहाने लगा। जब दस मिनट बाद वह वापस नहीं आया तब जाकर देखा तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वो सभी बहुत डर गए थे इसलिए काफी देर बाद सबको बताया कि गितांश डैम में डूब गया है। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story