Begin typing your search above and press return to search.
ajabgazab

Ajab Gajab : पैदा हुई इंसानी चेहरे वाली बकरी, अजूबे को देखने दूर-दूर से आ रहे लोग, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही तस्वीर

naveen sahu
18 Nov 2022 6:22 PM GMT
Ajab Gajab : पैदा हुई इंसानी चेहरे वाली बकरी, अजूबे को देखने दूर-दूर से आ रहे लोग, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही तस्वीर
x

भोपाल। Ajab Gajab : मध्य प्रदेश के एक गांव में बकरी एक इंसानी चेहरे के साथ पैदा हुई है। इस बकरी ने गांव वालों को हैरानी में डाल दिया है। यह हैरान कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के विदिशा में सिरोंज तहसील के सेमल खेड़ी गांव की है। यहां एक अजीबोगरीब बकरी ने …

भोपाल। Ajab Gajab : मध्य प्रदेश के एक गांव में बकरी एक इंसानी चेहरे के साथ पैदा हुई है। इस बकरी ने गांव वालों को हैरानी में डाल दिया है। यह हैरान कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के विदिशा में सिरोंज तहसील के सेमल खेड़ी गांव की है। यहां एक अजीबोगरीब बकरी ने जन्म लिया है। गांव के निवासी नवाब खां की पालतू बकरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है जिसका चेहरा इंसानों जैसा है। इस बकरी के बच्चे को देख पूरे तहसील के लोग हैरान हैं।

इस बकरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल फ़ोटोज़ में बकरी अजीब और हैरान कर देने वाला चेहरा देखा जा सकता है। उसकी दो आंखें, इंसानों की तरफ बिल्कुल एक दूसरे के अगल-बगल हैं और उनके आसपास काला घेरा है जो किसी चश्मे जैसा लग रहा है।

इसके अलावा बकरी का मुंह भी इंसानों की ही तरह है और उसके सिर पर ढेरों सफेद बाल हैं। बकरी के अजीब मुंह की वजह से उसे सिरिंज से ही दूध पिलाना पड़ रहा है। हालांकि बकरी का ऐसा किसी बीमारी के कारण है लेकिन लोग इसे अजूबा मान कर इसे दूर-दूर से देखने के लिए आ रहे हैं।

Next Story