Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : राजनैतिक सक्रियता प्रदर्शित करने, पूर्व विधायक का नगर भारत जोड़ो यात्रा पर अनर्गल आरोप निंदनीय : राशि

Rohit Banchhor
17 Nov 2022 4:04 PM GMT
CG News
x

महासमुंद, राहुल भोई। CG News जनमानस को अपनी राजनैतिक सक्रियता व अपने दल में उपेक्षा से उबरने के लिए पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा द्वारा हाल ही में महासमुंद नगर में संपन्न भारत जोड़ो यात्रा के सबंध में अनर्गल आरोप लगाए है जो निंदनीय है। उक्त बातें महासमुंद पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही है। …

CG News

महासमुंद, राहुल भोई। CG News जनमानस को अपनी राजनैतिक सक्रियता व अपने दल में उपेक्षा से उबरने के लिए पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा द्वारा हाल ही में महासमुंद नगर में संपन्न भारत जोड़ो यात्रा के सबंध में अनर्गल आरोप लगाए है जो निंदनीय है। उक्त बातें महासमुंद पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही है। महिलांग ने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार व क्षेत्रिय विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपने 4 वर्षाे के शासन में प्रदेश सहित पूरे महासमुंद क्षेत्र में अनेक विकास कार्याे की श्रृंखला जनमानस को समर्पित किया है।

Read More : CG News : कलेक्टर ने पोंडी, जिल्दा और बैमा धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, सामने कराया तौल और नमी की जांच की…

उनके प्रयासों से महासमुंद क्षेत्र विकास कार्याे में प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में गिने जाने लगा है। उनके ऐसे विकास रूपी प्रयासों से विपक्षी दल मुद्दाविहीन व उनके नेताओ में हताशा की स्थिति निर्मित हुई है। इस स्थिति से उबरने व जनमानस व अपने दल के वरिष्ठ नेताओं को अपनी राजनैतिक सक्रियता प्रदर्शित करने सत्तारूढ़ दल के देशहित कार्यक्रमों में भी अर्नगल आरोप लगा कर अपनी उपस्थिति प्रदर्शित करने का कार्य कर रहे है जो निंदनीय है।

Read More : CG News : E-cigg बेचनी वालों पर पुलिस ने की कार्रवाही, नोडल अधिकारी ने की अपील

महिलांग ने कहा कि पूर्व विधायक ने यात्रा पर आरोप लगाया कि नपा कर्मियों, स्कूली बच्चों के यात्रा में सम्मिलित कराने प्रशासन के दुरूपयोग करने की बात कही, जबकि यात्रा जिस दिन शहर में निकाली गई वो दिन रविवार था जो शासकीय कार्याे में अवकाश का दिन निर्धारित है व अवकाश के दिन शहर के जितने भी सम्मानित लोग यात्रा में सम्मलित हुए वो स्वफूर्त हुए।

Read More : CG News : मौलिक अधिकार और कर्त्तव्यों के बारे में एनसीसी ने निकाली जन जागरूकता रैली…

संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की मूर्ति स्थल पर राजनैतिक मंच बनाने के सबंध में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यात्रा के उद्देश्यों के अनुरूप मूर्ति स्थल पर नेताओं ने नगर वासियों के समक्ष आपसी भाईचारे, देश प्रेम साप्रदायिक एकता व प्रेम की बाते कही जो स्व बाबा साहब के संविधान में लिखी है। ऐसी बाते कहने का सभी देशवासियों को पूरे राष्ट्र के किसी भी स्थल में करने की शक्ति संविधान में निहित है। महिलांग ने कहा कि पूर्व विधायक डॉ चोपड़ा सकरात्मक राजनीति कर क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान करें, जिससे क्षेत्र विकास की दिशा में हमेशा पूरे प्रदेश में अग्रणी रहे।

Next Story