Bharat Jodo Yatra : एक्ट्रेस रिया सेन हुई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, राहुल गाँधी के नेतृत्व में जॉइन की कांग्रेस पार्टी, देखें फोटो…
महाराष्ट्र। भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पातुर से आज की पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है। इस दौरान यात्रा को लगातार बॉलीवुड का साथ भी मिलता दिख रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत सिंह के बाद अब इस यात्रा का हिस्सा अभिनेत्री रिया सेन भी बनीं।