Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

Koo ने रचा नया कीर्तिमान! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट, 5 करोड़ के पार हुई यूजर्स की संख्या

naveen sahu
16 Nov 2022 2:43 PM GMT
Koo ने रचा नया कीर्तिमान! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट, 5 करोड़ के पार हुई यूजर्स की संख्या
x

नई दिल्ली। भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग एप्प कू (Koo) का जलवा बरकरार है। कंपनी के को फाउंडर मयंक बिद्वतका अनुसार यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म साइट बन गई है। कू को बेंगलुरु की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। ऐप को भारत के ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने डिजाइन किया है। …

नई दिल्ली। भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग एप्प कू (Koo) का जलवा बरकरार है। कंपनी के को फाउंडर मयंक बिद्वतका अनुसार यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म साइट बन गई है। कू को बेंगलुरु की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। ऐप को भारत के ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने डिजाइन किया है।

बता दें कि कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल कू ऐप भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, कनाडा, नाइजीरिया, यूएई, अल्जीरिया, नेपाल और ईरान सहित 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। कू 10 भाषाओं में उपलब्ध है।

Read More : TWITTER UPDATE : एलन मस्क कर रहे एक और नई प्लानिंग, अब सभी यूजर को देने पड़ सकते है आठ डॉलर! बिना पैसा दिए नहीं कर पाएंगे Twitter इस्तेमाल…

मार्च 2020 में कू हुआ था लॉन्च
कू को मार्च 2020 में देशी माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया था। कू को इसे बेंगलुरु की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। ऐप को भारत के ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने डिजाइन किया है।

ट्विटर टॉप पर
दुनिया में ट्विटर के 22 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। अमेरिका में 7.6 करोड़ और भारत में इसके 2.3 करोड़ यूजर्स है। दुनियाभर में हर रोज करीब 50 करोड़ ट्वीट किए जाते हैं। ट्विटर को जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने इसकी स्थापना की थी।

Next Story